Latehar : एक बार फिर बूढ़ा पहाड़ से हथियारों का जखीरा झारखंड के जवानों के हाथ लगा है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त स्पेशल ऑपरेशन “Octopus-20” के दरम्यान यह सफलता मिली है। ऐसे-ऐसे हाईटेक हथियार हाथ लगे हैं कि पुलिस भी दंग है। इस बात का खुलासा मीडिया के सामने डीआईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने की। बताया गया कि पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को इंफॉर्मेशन मिली थी कि माओवादियों ने ढेर सारे हथियार जंगल में छुपाकर रखा है। माओवादी बुढ़ा पहाड़, चट्टान पानी और जोक पानी के पहाड़ी इलाके में घूम रहे हैं। जंगल में छुपाकर रखे गये गोला-बारूद, हथियार और IED बम को निकालने के फिराक में हैं। तिसीया, नावाटोली और झालुडेड़ा पुलिस कैम्प का उड़ाना इनका मकसद है। सूचना वरीय अधिकारियों तक पहुंची। हथियारों को जंगल से खोज निकालने और माओवादियों के मंसूबे को नाकाम करने का टास्क दिया गया।
पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गयी और नतीजा सामने आ गया। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान 213 IED बम बरामद किये गये। यह बम जंगल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को उड़ाने के लिए लगाये गये थे। इसके साथ ही एलएमजी रायफल-01, एस एलआर-01, इन्सास रायफल-01, कारबाईन-01, 303 रायफल-07, 315 रायफल-09, 303 की गोलियां-474 पीस, 315 की गोलियां 402 पीस, देसी ग्रेनेड-41 पीस, आईईडी बम-213 पीस, देसी यूभीजीएल 01 पीस, 303 का बोल्ट-05 पीस, एसएलआर रायफल का पिस्टन रड-02 पीस, 22 का गोली-75 पीस, दूरबीन-01, जीपीएस-03, वाकी टॉकी-01, एल्युमीनियम नाईट्रेट-02 डब्बा, आमर्स स्प्रीग-20 पीस समेत तार और कई सामान सुरक्षाबलों ने जब्त किया। सुनें क्या बोले लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन…
इसे भी पढ़ें :मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत
इसे भी पढ़ें :बार-बार मना किया तो कर डाला बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :T20 WC : न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने
इसे भी पढ़ें :कटहल पेड़ पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला औरंगाबाद, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल, इनके भी गिरे दाम…देखें
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो








