Kohramlive Desk : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में गर्भपात को कानूनी तौर पर मंजूरी देने वाले 50 साल पुराने फैसले को पलट दिया है। कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया है। जिसके बाद से देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई है। अमेरिका में ट्विटर पर #Abstinence और #SexStrike ट्रेंड कर रहा है। कई महिलाओं का कहना है कि गर्भपात का कानूनी अधिकार जारी रहना चाहिए और वो इस मुद्दे पर पुरुषों से समर्थन की मांग भी कर रही हैं। ट्विटर पर लोग इस मुद्दे पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 24 साल की टेक्नीशियन ब्रायना कैंपबेल ने nypost.com से कहा- यदि आप एक पुरुष हैं और मेरे अधिकारों के लिए सड़कों पर नहीं उतरते हैं, तो आप मेरे साथ यौन संबंध बनाने के लायक नहीं हैं।
Celibacy is about to become popular 😁#sexstrike pic.twitter.com/DhAMRhjC1W
— VICTORY (@kaur_jeeto) June 26, 2022
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी निंदा की है। बाइडन ने कहा है कि इस फैसले ने महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेंगे कि जिन राज्यों में गर्भपात लीगल है, वहां के अधिकारी गर्भपात के लिए आई महिलाओं को रोकें नहीं।
22 साल की इवेंट कोऑर्डिनेटर कैरोलिन हीली ने कहा
क्या पुरुषों के लिए महिलाओं के अधिकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण सेक्स है। Manhattan के Union Square पर नए गर्भपात कानून के विरोध में शामिल होने आई एक लड़की ने कहा- महिलाओं से गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को नहीं छीना जाना चाहिए। रेप की शिकार माया डेमरी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं को ‘अपने अधिकारों को वापस पाने के लिए कानूनी दायरे में रहकर सबकुछ करने की जरूरत है। ‘ डेमरी ने कहा कि हम यहां बैठकर उन महिलाओं/लड़कियों के दर्द के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते जो रेप के बाद प्रेग्नेंट हो जाती हैं। माया डेमरी कहती हैं- अगर दुनिया यह सोचती है कि वो हमेशा महिलाओं पर अत्याचार कर सकते हैं तो ये ठीक नहीं है। एक अन्य महिला ने कहा कि हम अनचाही गर्भावस्था का जोखिम नहीं उठा सकते। इसीलिए अब हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे, चाहे वो हमारा पति ही क्यों ना हो, जब तक कि हम खुद प्रेग्नेंट होना नहीं चाहें। एक महिला यूजर ने गर्भपात कानून के समर्थन में पुरुषों से कहा- अगर हमारी पसंद को नकारा जाता है तो आपकी भी पसंद को नकारा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…
इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस
इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…
इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति






