कोहराम लाइव डेस्क : दक्षिण मध्य रेलवे में स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर के 96 पदों पर बहाली होगी। विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के 50, जूनियर अनुवादक के 18 ओर स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 28 पद रिक्त हैं। किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इसे भी पढ़ें : 7 साल पहले ट्रेन में मां-बाप से बिछड़े पांच बच्चे, अब मिलेंगे पिता से
योग्यता, आयु सीमा और चयन
उक्त पदों के लिए 12वीं पास / डिप्लोमा/ मास्टर डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9300 – 34,800 रुपये सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी…














