Hazaribagh(Pooja Banerjee) : हजारीबाग SP के निर्देश पर शहर में विशेष यातायात जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने जीप से माइक और रिकॉर्डेड संदेशों के जरिये त्रिमूर्ति चौक, झंडा चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक समेत कई प्रमुख इलाकों में लोगों को ट्रैफिक नियमों और नो-पार्किंग के प्रति जागरूक किया।
90 वाहनों पर कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान वाहन जांच में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। इसमें बिना हेलमेट 28, ट्रिपल लोड 13, मोबाइल पर बात करते हुये वाहन चलाने के 2 और नो-पार्किंग में खड़े 47 ऑटो-टोटो व अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव थाने में खिल उठा बच्ची का चेहरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…
इसे भी पढ़ें : तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें : झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें









