spot_img

जहरीली शराब कांड में 9 को फांसी की सजा, 4 महिलाओं को आजीवन कारावास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  बिहार के गोपालगंज में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। छह लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। इस कांड की लंबे समय तक सुनवाई के बाद एडीजे-2 लवकुश कुमार की अदालत ने  शुक्रवार को 13 में से नौ दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा मिली है। घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के खजुरबानी में घटी थी।

इसे भी पढ़ें :बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

26 फरवरी को ठहराया गया था दोषी

दोषियों के वकीलों का कहना है कि वे इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। पांच साल तक चले मुकदमे के बाद इस मामले में 26 फरवरी को 14 में से 13 लोगों को दोषी ठहरा दिया गया था। आज उन्‍हें सजा सुनाई गई।

इसे भी पढ़ें :IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

मृतकों के परिवार को मिला था 4 लाख का मुआवजा

 अगस्‍त 2016 में हुई इस घटना के बाद कई परिवार बर्बाद हो गए थे। सरकार ने तब मारे गए लोगों के परिवारीजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया था। कुछ परिवारों ने यह राशि बैंक में फिक्‍स कर दी, जिससे मिलने वाले मामूली ब्‍याज से उनका घर चलता है।

इसे भी पढ़ें :लेवी वसूल उग्रवादी संगठन तक पहुंचाने वाले दो धराये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

बर्खास्‍त हो गया था पूरा थाना 

खजुरबानी कांड के बाद नगर थाना के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में बिहार सरकार ने उन्‍हें सेवा से बर्खास्‍त कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों के बर्खास्‍तगी आदेश को चार फरवरी 2021 को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...