spot_img
spot_img
spot_img

83 साल के मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश के प्रमुख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पेरिस से ढाका पहुंचे मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ले ली। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। मोहम्मद यूनुस के सामने सबसे पहली चुनौती देश में शांति और कानून व्यवस्था कायम करने की होगी। मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार बनाया गया है। इसका दर्जा प्रधानमंत्री के बराबर होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राजदूत, शीर्ष कारोबारी और नागरिक संगठनों के सदस्यों के साथ ही मुख्य विपक्षी दल के नेता भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हुआ।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी का कोई सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुआ। नई सरकार चलाने के लिए मोहम्मद यूनुस के अलावा कैबिनेट में 16 और सदस्यों को शामिल किया गया है। 83 साल के मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार बनाने की मांग बांग्लादेश में आंदोलन कर रहे छात्रों ने रखी थी। यहां याद दिला दें कि आंदोलित छात्रों के दबाव के आगे आखिरकार 15 साल से देश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को इस्तीफा दे कर देश छोड़ना पड़ा। इसके बाद से देश में अशांति है। देश की सेना फिलहाल शांति बहाल करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहें पूर्व CM…

इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, जवान एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें :“अलविदा कुश्ती” : फोगाट

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : कृषि ऋण माफी की सीमा दो लाख

इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अस्पताल के फ्रीजर में मिला बीयर और बोतल

इसे भी पढ़ें :बंकर में छुपा रखा था पूरा जुगाड़, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये, ताकि हरियाली छाई रहे : CM

इसे भी पढ़ें :फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनका बेटा हिंसा के शिकार

इसे भी पढ़ें :एक सरकारी मुलाजिम निकला कातिल, उगले राज…

इसे भी पढ़ें :500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर…

इसे भी पढ़ें :कल रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...