spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ग्लेशियर टूटने से 8 लोगों की मौत, 430 को सेना ने बचाया

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। भारत चीन सीमा के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में आईटीबीपी की बटालियन की पोस्ट के पास ग्लेशियर टूट गया। इसके बाद यहां अफरा तफरी मच गई।  ग्लेशियर टूटने से यहां बड़ी संख्या में लोग फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक की सूचना के अनुसार सेना ने करीब 430 लोगों को बचा लिया है, जबकि आठ लोगों की मौत की सूचना मिल रही है।

Read More :इस हैवान शख्स ने अपनी मां के कर दिए 1000 टुकड़े, मांस को लंच बाक्स में रखकर खाया और कुत्ते को भी खिलाया

राहत और बचाव कार्य जारी

आर्मी के अनुसार अभी तक 8 शव हुए बरामद हुए हैं। लगभग 425 से 430 लोगों के फंसे होने की आशंका है। लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है।  भारतीय सेना के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

सड़कों पर गिरे हैं कई ग्लेशियर

सेना के अनुसार सुराई ठोटा से लेकर मलारी क्षेत्र में कई ग्लेशियरों के सड़क पर गिरने की जानकारी है।  दो शव सुबह 7:30 बजे बरामद किए गए, वहीं 9:00 से 10:00 के बीच छह शव बर्फ से बाहर निकाले गए। सुमना में घायलों को जोशीमठ सेना के अस्पताल में वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर

जोशीमठ समुना इलाके में टूटा ग्लेशियर

ग्लेशियर जोशीमठ समुना इलाके में टूटा। यहां पर बीआरओ कैंप में लोग मौजूद थे, बर्फबारी के दौरान हुए हिमस्खलन ये लोग फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया। ये हिमस्खलन सुमना रिमखिम के पास शुक्रवार शाम चार बजे हुआ। बीते पांच दिनों से लगातार भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। चार से पांच जगहों पर सड़क कट गई है। घटनास्थल के पास ही सेना और मजदूरों के कैंप हैं, जो सड़क बनाने के लिए वहां रहते हैं।

Read More :पुलिस के लिए करते हो मुखबिरी…इतना कह माओवादियों ने सीने में उतार दी गोली

सीएम रख रहे मामले पर नजर

घटना के बाद से उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सेना के अधिकारियों व सीएम के बीच मामले को लेकर वार्ता जारी है। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि नीती घाट के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वे निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के संपर्क में हैं. एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

SDRF घटनास्थल के लिए रवाना 

चमोली की सुमना  पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद बचाव इकाइयां, शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

इसे भी पढ़ें :

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...