spot_img
spot_img

मृतकों के आश्रितों को मंत्री ने दी अनुदान राशि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सेप्टिक टैंक में विषैली गैस के कारण दम घुटने से हुई थी 7 लोगों की मौत

गढ़वा: सेप्टिक टैंक में विषैली गैस के कारण दम घुटने से मारे गये आश्रितों को मुआवजा दिया गया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आश्रितों को 3 लाख 80 हजार रुपए का चेक अनुदान राशि के रूप में प्रदान किया। बता दें कि कांडी अंचल में 21 जुलाई 2020 और 14 अक्टूबर 2020 को सेप्टिक टैंक में विषैला गैस निकलने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि वैसे तो परिवार के सदस्य की कमी पूरी नहीं कर सकता, लेकिन यह राशि उनके आगे के जीवन में कुछ बेहतर करने का एक साधन मात्र है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को इस रासि को आजीविका के स्त्रोत में उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की शुरुआत गढ़वा जिले से हुई है। उम्मीद है पूरे राज्य को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, डीडीसी सत्येंद्र नारायण, निदेशक डीआरडीए ओनिल क्लमेंट ओड़िया समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :बिग बॉस फेम एक्‍ट्रेस जयश्री रमैया ने कर लिया सुसाइड, सोशल मीडिया पर लिखा था ये…

इसे भी पढ़ें :जानिये, पीएम ने क्यों कहा- झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...