Ranchi : बिजली बोर्ड के करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी में गठित SIT को आज बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किये गये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसा चौक के ब्रांच मैनेजर लोलस लकड़ा की निशानदेही पर रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के कडरू बस्ती से 60 लाख रुपये कैश बरामद किये गये। नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई। इस मामले में घर के मालिक रामलखन यादव को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं पूर्व में गिरफ्तार लोकेश्वर शाह की निशानदेही पर 76 लाख 38 हजार रुपये को विभिन्न बैंकों में फ्रीज किया गया है। वहीं सीवान के बड़कागांव से श्रवण कुमार शर्मा को पकड़ा गया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल और सिम को जब्त किया गया। ATS के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में गठित SIT अब तक 1 करोड़ 83 लाख 20 हजार 300 रुपये नकद बरामद कर चुकी है। वहीं 16 लाख 70 हजार रुपये के गहने जब्त किये गये हैं और 47 करोड़ 96 लाख 38 हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज किये गये हैं। अब तक 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। दरअसल बीते साल 19 अक्टूबर को रांची के CID थाना में मामला दर्ज किया गया था। यह केस झारखंड इलेक्ट्रिसिटी ईम्पलाइज मास्टर ट्रस्ट, अभियंत्रण भवन, HEC धुर्वा रांची के वित्त एवं लेखा विभाग के सीनियर मैनेजर ने 56 करोड़ 50 लाख रुपये की फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी करने के संबंध में केस दर्ज कराया था। JTDC और बिजली विभाग के घोटालों को सुलझाने का जिम्मा ATS SP ऋषभ झा को दिया गया है। आगे कार्रवाई जारी है।
रांची में मिला 60 लाख कैश… देखें वीडियो#ranchi #jharkhand #ATS #raid pic.twitter.com/JRxJEBmEqg
— KohramLive (@KohramLive) January 25, 2025
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…












