PALAMU : पलामू के गढ़वा रोड से बरवाडीह तक बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन में लगे 60 लाख के केबल वायर की चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केबल चोरी कर उसे 1200 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते चार युवकों को अरेस्ट किया है। उनके पास से 40 केजी केबल वायर बरामद किया गया है। नावा बाजार थाना में बुधवार को विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने यह जानकारी दी।
छापेमारी में पकड़े गए चारों आरोपी
एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधानकर्ता नंदकिशोर दास को 7 जून की रात मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। रजहरा कोठी इलाके में छापेमारी की गई और यहां से चोरी गया 40 केजी तांबा का तार बरामद हुआ। मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ये हैं- नीरू अंसारी (30वर्ष), विक्की कुमार (19वर्ष), असगर मुंडा (30वर्ष)। तीनों रजहारा के हैं। बलीराम (उम्र 57) विश्रामपुर का है।
इसे भी पढ़ें : Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी
इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने 10-18 जून तक RRB परीक्षा के लिए किया स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम, जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका की खातिर बना गांजा तस्कर
इसे भी पढ़ें : राजेश पाल मर्डर केस में इस शख्स की हो रही तलाश
इसे भी पढ़ें : Team India को बड़ा झटका: KL Rahul सीरीज से बाहर, पंत बने Captain








