CHAIBASA : चाईबासा के वनदेवी मंदिर के पीछे से पुलिस ने ठेकेदार विपिन कुमार का अपहरण कर पिटाई करने और लेवी मांगने के मामले में पीएलएफआई के 6 सदस्यों को दबोच लिया है। एसपी अजय लिंडा और किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने शुक्रवार को चाईबासा में इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार युवकों के पास से दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा गोली 8 एमएम की, 4 जिंदा गोली 7.65 एमएम की, पिस्टल की एक मैगजीन, एक यामाहा स्कूटी, हीरो होंडा कंपनी की एक बाइक, नक्सली वर्दी, लेटर पैड आदि बरामद हुए हैं।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्यों में रामनगर का दीपक गोस्वामी, डीवीसी का चुन्नु दास, गुवा का तापस दास, नागाडीह का सोनू महापात्र, गुवा कल्याणनगर का विनय कुमार दास और गुवा नानक नगर का विकास कुमार सिंह शामिल है।
पिछले दिनों पीएलएफआई के नाम पर कुछ बदमाशों ने रात में हथियार के बल पर ठेकेदार विपिन कुमार का उनके घर से अपहरण कर लिया था। दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर 30 लाख रुपये लेवी मांगी थी। पैसा नहीं होने की बात कहने पर ठेकेदार को मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर पीएलएफआई के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें :IAF Helicopter Crash, 2 पायलट और क्रू थे सवार
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :भाई को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो










