Dhanbad : मैथन डैम घूमने आये 6 दोस्तों में से 3 डूब गये। प्रशासन ने अब तक 2 के शवों को गहरे पानी से बाहर निकलवाया है। वहीं 1 की तलाश जारी है। युवराज सिंह और जयद हुसैन के शव मिले हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक नयाब गदी को खोजा जा रहा था। सभी युवक धनबाद के बरमसिया एवं नया बाजार के बताये गये। इस बात की फैली खबर के बाद घरवालों के साथ-साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ डैम किनारे जुट गई।
जानकारी के मुताबिक घूमने के मकसद से ये 6 दोस्त बीती शाम मैथन डैम आये थे। सभी नहाने के लिए डैम के नीचे के हिस्से तीन टावर के पास पहुंचे। अन्य दोस्तों के मुताबिक ये तीनों एक-एक कर डूबने लगे। इन्हें डूबता देख बाकी तीनों डर के मारे वहां से भाग गये। इसके बाद देर शाम तक जब युवराज, नयाब और जयद हुसैन घर नहीं पहुंचे तो घरवालों को चिंता हुई। बाकी दोस्तों से इनके बारे में पूछा गया। पर तीनों ने कुछ भी नहीं बताया, लगातार पूछने पर उनमें से एक ने सारा घटनाक्रम बताया। खबर पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डैम में उन्हें खोजना शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से नाकाम रहे। आज फिर डैम में इन्हें ढूंढने पर 2 के शव मिले। तीसरे की खोज जारी है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…
इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…
इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : परदेश से लौटे बेटे को सौतेली मां और बाप ने मा’र दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :2025 IPL Mega Auction : इस खतरनाक खिलाड़ी पर लग सकती है बोली…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेट शीट… देखें
इसे भी पढ़ें : घर की बड़ी बहू की खुराफाती के बाद FIR, DSP पर आंच…
इसे भी पढ़ें : CM की गाड़ी का कटा चालान, हालांकि…










