Bihar : घर की बड़ी बहू के नाम घर नहीं लिखने वाले सास-ससुर को मारा-पीटा गया। इल्जाम है कि डर-भय दिखाकर ससुर विजय कुमार से सादे स्टांप पेपर पर साइन करा लिये गये। भुक्तभोगी विजय कुमार अपना दुखड़ा लेकर थाना तक गये, पर उनकी एक नहीं सुनी गई। इसके बाद बुजुर्ग विजय कुमार कोर्ट की शरण में चले गये। इल्जाम है कि बड़ी बहू साधना अपने साथ भागलपुर के ट्रैफिक DSP आशीष कुमार, रौनक सिंह, कुंदन सिंह एवं अनिता सिंह को लेकर आई थी। कोर्ट के आदेश के बाद इन चारों के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह केस बीते 18 नवम्बर को दर्ज किया गया। दर्ज FIR में 69 साल के विजय कुमार ने इस बात का जिक्र किया गया है कि बीते 9 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वे अपने बीमार बेटे के साथ बैठे थे। तभी उनकी बड़ी बहू साधना सिंह अपने रिश्तेदार भागलपुर ट्रैफिक DSP आशीष कुमार, कुंदन सिंह, अनीता सिंह और रौनक सिंह के साथ जबरदस्ती घर में घुस गयी। वहीं जबरन एक स्टांप पेपर पर साइन करा लिया यह बोलकर कि घर अपनी बहू के नाम कर दो। प्रतिरोध करने पर उन्हें और उनकी पत्नी को मारा-पीटा गया। इस वारदात के दूसरे दिन कदमकुआं से भी कुछ पुलिसवाले आये और उन्हें हड़काया-धमकाया कि उन्होंने अपना घर अपनी बड़ी बहू के नाम नहीं किया तो बर्बाद कर देंगे। वहीं, DSP आशीष कुमार ने मीडिया में अपना पक्ष रखते हुये कहा है कि ‘हां मैं कदमकुआं गया था। मेरी भतीजी के पति और पीड़ित विजय कुमार के बेटे बीमार है। मैं पटना छुट्टी ले कर गया था। इसी दौरान भतीजी के बीमार पति को देखने गया था। मेरी किसी तरह की लड़ाई उनसे नहीं हुई है। ये सभी आरोप गलत है।
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो







