spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वायुसेना की नई ब्रांच ‘दिशा’ संभालेगी मॉडर्न शस्त्र, 3400 करोड़ बचेंगे, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : भारतीय वायुसेना की 90वीं सालगिरह पर 8 अक्‍टूबर को चंडीगढ़ में विशेष एयर शो हुआ। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खासतौर से मौजूद रहे। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना को लेकर कई अहम घोषणाएं की। इनमें सबसे अहम अत्याधुनिक शस्त्रों के रखरखाव के लिए एक नई इकाई ‘दिशा’ का गठन है। इसके गठन से 3400 करोड़ रुपये की बचत होगी।

एकीकरण, युद्ध क्षमता के साझा इस्तेमाल की जरूरत

वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एलान किया कि नई ‘वीपन सिस्टम्स ब्रांच’ हमारे पास मौजूद हर तरह की नवीनतमहथियारप्रणाली का रखरखाव करेगी। उन्होंने कहा कि हमें एकीकरण, युद्ध क्षमता के साझा इस्तेमाल की जरूरत है। तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। परंपरागत हथियारों की जगह आधुनिक, आसान व तेजी से इस्तेमाल की जा सकने वाली प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूत है, क्योंकि पिछले एक साल में जंग के तरीके बदल गए हैं।

 वायुसेना प्रमुख की अन्‍य प्रमुख बातें

1. एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि दिसंबर में 3000 ‘अग्निवीर वायु’ की भर्ती होगी और उनकी आरंभिक ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद के वर्षों में इनकी संख्या बढ़ती जाएगी। अगले साल से हम महिला अग्निवीरों की भर्ती की भी योजना बना रहे हैं।

2. अग्निपथ योजना के जरिए देश के युवाओं को वायुसेना में भर्ती करना हम सभी के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन, इससे बड़ी बात यह है कि यह देश के युवाओं को देश सेवा से जोड़ने का बड़ा अवसर है।

  1. केंद्र सरकार ने वायुसेना के अधिकारियों के लिए वीपन सिस्टम्स ब्रांच स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब एक नई संचालन शाखा स्थापित की जा रही है।
  2.  एयर चीफ मार्शल ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। मुझे इस मौके पर हमारे पूर्व प्रमुखों के योगदान को रेखांकित करने का अधिकार है। अब हम पर वायुसेना को शताब्दी दशक में ले जाने की जिम्मेदारी है।
  3. भारतीय वायुसेना के 90 साल पूरे होने के मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जवानों की नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म जारी की। जंग के मैदान के लिए यह वर्दी कैमूफ्लाज रंगों में तैयार की गई है।

इसे भी पढ़ें : नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, देखें क्या पड़ेगा स्टूडेंट्स पर असर…

इसे भी पढ़ें : इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से बाहर लटके लोग

इसे भी पढ़ें : कल रांची के JSCA में IND और SA के बीच मुकाबला, DC-SSP ने की ब्रीफिंग

इसे भी पढ़ें : धमाकों से दहला जोधपुर, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के सुनील का नैनीताल में मिला कंकाल

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...