spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यूपी के इस गांव में मची चीख-चित्कार, देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Bahraich (UP) (HariNarayan Chauhan) : बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के माशूकपुर गांव में 6 लोगों की जान चली गई। सभी करंट की चपेट में आ गये थे। मौके पर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें पहले तो बहराइच मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ जाने के दरम्यान 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 6 लोगों की जान चली गई। 6 लोगों की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। चारों ओर चीख-चित्कार मच गई। हादसे में जान गवां चुके लोगों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की फैली खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिले के पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी, थानेदार शमशेर बहादुर सिंह, सीओ जंग बहादुर यादव सहित कई अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। रो-बिलख रहे लोगों को ढाढस बंधाया और आगे की कार्रवाई में जुट गये। वहीं, एसपी ने बताया कि कोतवाली नानपारा के माशूकपुर गांव में देर रात को त्योहार को लेकर जुलूस निकाला गया था। जुलूस खत्म हो गया था। कुछ लड़के ठेला लेकर जुलूस से लौट रहे थे। ठेला में लोहे का रॉड बंधा हुआ था। रॉड बिजली प्रवाहित हाइटेंशन तार से सट गया और लड़कों को अपनी चपेट में ले लिया। सुनें क्या बोले एसपी केशव कुमार चौधरी…

इन लोगों की गई जान

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अशरफ अली (30), सुफियान (12), इलियास (16), शफीक (12), आफताब (12) और तबरेज (17) की मौत हो गई है। वहीं, मुराद अली (12) और चांद बाबू (18) की हालत गंभीर है। यह सभी चौरी कुटिया, मसूपुर और भकगड़वा के रहनेवाले हैं।

इसे भी पढ़ें : इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से बाहर लटके लोग

इसे भी पढ़ें : धमाकों से दहला जोधपुर, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के सुनील का नैनीताल में मिला कंकाल

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...