- 27 सेलिब्रेटी पर नाइट कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज
मुंबई : क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा हुए Arrest। मिली बेल, पर दर्ज हुआ केस। मुंबई के एक क्लब में देर रात को मना रहे थे Party। 27 सेलिब्रेटी और क्लब के सात स्टाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजेन खान भी पार्टी में मौजूद थीं। पार्टी में आए अधिकतर लोगों ने पी रखी थी शराब।
लॉकडाउन में रात के दौरान Party पर है पाबंदी
महाराष्ट्र में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित है। पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे। अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे। क्लब पर डीएसपी की टीम ने छापा मारा और दोषियों को अरेस्ट किया और फिर दर्ज किया गया मामला।
इसे भी पढ़ें : Shame : कलयुगी बाप ने घोंट दिया मासूम ‘लक्ष्मी’ का गला, चाहिए था बेटा
क्या होती है धारा 188
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाती है। 1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है, सरकार/ कानून के निर्देशों या नियमों को तोड़ता है, तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी को मिला यूएस का सर्वोच्च सैनिक सम्मान Legion of Merit










