Ranchi : झारखंड के अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 56 कैदी आजाद होंगे। करीब 109 कैदियों की रिहाई के बिंदु पर समीक्षा की गई थी। फैसला 56 कैदियों के पक्ष में आया। यह फैसला CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 30 वीं बैठक में लिया गया। CM ने कहा कि जेल से रिहा होने वाले कैदियों की लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग होनी चाहिये। वहीं, उनके पुनर्वास की दिशा में भी पहल की जाये, ताकि वे मुख्य धारा में बने रहें। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जेल से बुजुर्ग कैदी रिहा होते हैं, उन्हें उनका परिवार अपनाने के लिए आगे नहीं आता है । ऐसे में इनको सरकार के यूनिवर्सल पेंशन स्कीम से जोड़ा जाये, ताकि वे जी-खा सके। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया। CM को बताया गया कि साल 2019 से अबतक 1831 कैदी रिहा हो चुके हैं।
बैठक में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, विधि विभाग के प्रधान सचिव- सह- विधि विधि परामर्शी नलिन कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक, जेल महानिरीक्षक उमाशंकर सिंह , न्यायिक आयुक्त रांची अरुण कुमार राय, जेल AIG हामिद अख्तर और प्रोबेशनर ऑफिसर चंद्रमौली सिंह शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बस मालिक को मा’री गो’ली, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो












