spot_img

झारखंड में टाना भगतों के लिए बनेंगे 543 आवास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्य के टाना भगतों के लिए 543 आवास स्वीकृत किये गये हैं। चतरा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और रांची जिले के लिए ये आवास स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने कुल 620 आवासों के लिए स्थायी प्रतीक्षा सूची बनायी थी।

इसमें से 42 के आवेदन को अयोग्य पाया गया। यानी पीएम आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए ये आवेदक अहर्ता पूरी नहीं कर रहे थे। ऐसे में इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और‍ फिर कर दिया ये…

वहीं 35 ऐसे आवेदक थे, जो आवास लेने के लिए इच्छुक नहीं थे या योजना के लिए ज्यादा राशि की मांग कर रहे थे। ऐसे में 543 आवेदकों को ही लाभुक बनाया गया। स्वीकृत आवासों में से कुछ में काम शुरू करा दिया गया है। शेष पर काम शुरू कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

टाना भगतों को आवास देने की काफी दिनों से हो रही थी मांग

टाना भगत को आवास उपलब्ध कराने की मांग काफी समय से हो रही थी। टाना भगतों ने अपनी मांगें सरकार के पास रखी थी। उन्हें आवास उपलब्ध कराने के बाबत राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग से आग्रह किया था। इसके बाद विभाग ने स्वीकृति दी है।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान!!! ये क्‍या कर डाला गुरुजी ने…

टाना भगतों के लिए बनेगा तीन कमरे का आवास

योजना के तहत दो कमरे का पीएम आवास बनाना है, लेकिन टाना भगत के मामले में विशेष रूप से तीन कमरे बनाये जायेंगे। यानी एक अतिरिक्त कमरे की स्वीकृति दी गयी है। सरकार ने उन्हें विशेष लाभ देने के लिए ऐसा किया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के कन्वर्जेंस से आवास योजना का काम होता है। टाना भगत के लिए अतिरिक्त राशि देने की जिम्मेवारी राज्य सरकार उठायेगी। पूर्व में आवास बड़ा देने की बात सरकार के समक्ष रखी गयी थी। इसके बाद ही सरकार ने एक अतिरिक्त आवास देने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें : दिल्‍ली हिंसा में किसका हाथ, जानिए

किस जिले में कितने आवास बनेंगे

चतरा  72

गुमला  125

सिमडेगा  17

खूंटी  45

लोहरदगा  96

लातेहार  103

पलामू  23

रांची  62

कुल  543

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...