kohramlive desk : बीओबी यानी बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और प्रोडक्ट हेड व अन्य 511 पदों पर बहाली होनी है। बैंक की ओर से रिक्तियां जारी कर दी गई हैं। bankofbaroda.in पर जाकर कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल तक कर सकते हैं। बहाली प्रारंभ में में 5 साल के कांट्रैक्ट पर की जाएगी। इसके बाद इसे बढ़ाया जा सकता है।


इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
चयन का प्रोसेस और फीस
आवेदनों के आधार पर पहले उम्मीदवारों को छांटा जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य व ओबीसी के लिए 600 रुपये, एससी, एसटी व महिलाओं के लिए 100 रुपये का शुल्क भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा।
इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव






