spot_img

ऑपरेशन त्रिनेत्र में 5 जवान शहीद… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक पांच जवान शहीद हो गये है। वहीं एक अधिकारी समेत चार के घायल होने की सूचना है। यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में हुआ है। सेना ने बयान जारी कर बताया कि राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में सुबह गंभीर रूप से घायल तीन जवानों ने दुर्भाग्य से दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह दो जवान शहीद हो गए थे। घटनास्थल पर सेना का हेलीकॉप्टर भी उड़ते हुए देखा गया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है।

पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने जवानों की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजौरी से दुखद खबर, जहां सेना के 5 जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आतंकवाद एक अभिशाप है जिसने जम्मू-कश्मीर में दशकों से कई जिंदगियों को तबाह कर दिया है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।  आज हमने जिन लोगों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित अभियान चला रहे हैं। राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बना महासंयोग

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर बिछती चली गई ला’शें, Shoo’tout का LIVE वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : अनिल शर्मा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मांगी गई सिक्योरिटी….

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...