spot_img
spot_img
spot_img

CISF जवानों को बंधक बनाकर 5 लाख के कॉपर वायर की लूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : बोकारो में दुग्धा स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बरोरा प्रक्षेत्र के दामोदा वर्कशॉप में डकैती का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात की है। जानकारी के अनुसार, 15 अपराधियों ने CISF के दो कांस्टेबल को बंधक बना लिया। फिर वर्कशॉप के स्टोर रूम की छप्पर का सीट काटकर अंदर घुस गए। वहां से करीब 5 लाख रुपये का 50 किलो कॉपर व 70 मीटर कॉपर वायर लेकर भाग निकले।

Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…

घटना स्थल पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम

घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। इस पर CISF के कई अधिकारी, दुग्धा थाना तथा दुग्धा ओपी के पुलिस पदाधिकारी समेत बेरमो इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडे पहुंचे। CISF की डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Read more:RIMS में गरीबों के लिए नई व्यवस्था, मिलेगा ये लाभ…

की जा रही छानबीन

इंस्पेक्टर गजेंद्र पांडे ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधी निश्चित रूप से पकड़ में आएंगे। दामोदा वर्कशॉप के चीफ इंजीनियर तपन कुमार ने कहा कि डकैती हुई है। घटना में लुटी गई सामग्री का आकलन किया जा रहा है।

Read more:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, 6 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...