रांची के डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग, लक्ष्य के अनुसार कोरोना टीकाकरण करने का निदेश
RANCHI : कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर गुरुवार को रांची के डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। वर्चुअल मीटिंग में उपविकास आयुक्त विशाल सागर, रांची अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता, बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस, निदेशक डीआरडीए, जिलास्तरीय पदाधिकारी, रांची सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ, सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी, बीएओ, बीएसओ, सीडीपीओ, पीएचईडी सहायक अभियंता एवं संबंधित डॉक्टरों ने भाग लिया। डीसी ने प्रत्येक सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निदेश दिए। डीसी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में पांच एडिशनल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड में स्थान चयन कर तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने कहा कि सभी बीडीओ अपने अपने ब्लॉक में एमओआईसी से बात कर एडिशनल वैक्सीनेशन सेंटर संचालित करें।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण की तैयारी करने का निर्देश
डीसी ने बताया कि रांची जिला में प्रत्येक सप्ताहांत 9920 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें 18-45 वर्ष आयुवर्ग और 45 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण किया जाना है। वैक्सीनेशन को लेकर स्लॉट बुकिंग और वाक इन की व्यवस्था होगी। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान के दौरान योग्य लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
Read More : 4 साल बाद जहरीली शराब कांड का आरोपी नरेश सिंघानियां धराया, पुलिस ने ऐसे दबोचा












