UP : टाटा स्टील कंपनी के बिजनेस हेड विनय त्यागी के हत्यारों को खोज निकालने की खातिर पुलिस की आठ टीम अलग-अलग काम कर रही है। लगभग 41 साल के विनय त्यागी की बीते शुक्रवार की रात गाजियाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर 2 के पास चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उनके पास से डेढ़ लाख रुपये एवं लैपटॉप लूट ली थी। विनय त्यागी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के पास एरोसिटी टी-3 में टाटा स्टील कंपनी में बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे। वह गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहते थे। हत्यारों ने उनकी लाश को उनके घर से कुछ दूरी पर फेंक दी थी। जांच में जुटी पुलिस करीब 49 CCTV फुटेज खंगाला है। CCTV फुटेज से ही विनय त्यागी की मौत का राज खुलेगा। अबतक के अनुसंधान में यह बातें सामने आई है कि विनय त्यागी राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतर गये थे। एक दुकान से उन्होंने एक बोतल पानी और अन्य सामान खरीदे थे। इसके बाद उनकी लाश मिली। विनय पिछले कई साल से कोलकाता में नौकरी करते थे। 17 अप्रैल 2024 को उनका कंपनी ने दिल्ली में तबादला कर दिया था। वह पत्नी रुचि त्यागी, बेटे अरमान व ओम त्यागी, पिता विशम्बर सिंह त्यागी, मां संगीता त्यागी, छोटे भाई वरुण त्यागी के साथ रहते थे। पिता विशम्बर त्यागी मौसम वैज्ञानिक थे, सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के साथ ही रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…













