spot_img
spot_img

46 साल की ‘अनारकली’ को लोगों ने नम आंखों दी अंतिम विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार के शेखपुरा में दहेज में मिली 46 साल की अनारकली नाम की हथिनी की मौत हो गई। वह रविवार को जैसे बैठी थी, उसी स्थिति में उसकी मौत हो गई। इसके बाद क्रेन की मदद से शव को उठाया गया। अंतिम संस्कार के लिए अनारकली को दुल्हन की तरह सजाया गया। मामला बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी पंचायत के मिल्कीचक गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के जमींदार सूर्यमणि सिंह को उनके ससुर ने 1978 में यह हाथी 10 हजार रुपए में खरीदकर शादी में गिफ्ट किया था। तब से सूर्यमणि उसका अपने बच्चों की तरह ख्याल रखते थे।

इकलौते बेटे थे सूर्यमणि सिंह

सूर्यमणि सिंह अपने पिता कामेश्वरी सिंह के इकलौते बेटे थे। वह 200 बीघा जमीन के अकेले वारिस थे। उन्होंने मेहूस गांव में सुंदर सिंह कॉलेज, पावर ग्रीड , हाई स्कूल और सरकारी हॉस्पिटल के लिए अपनी जमीन सरकार को दी। सूर्यमणि सिंह के ससुर भी लखीसराय जिले के एक जमींदार थे। वह 400 बीघा जमीन के मालिक थे। उनकी इच्छा थी कि बेटी की शादी में वह दामाद को हाथी गिफ्ट करेंगे और उन्‍होंने ऐसा ही किया।

जिले की शान थी अनारकली

हथिनी की मौत उसके महावत मो. फईमउद्दीन के घर पर हुई है। रविवार की देर रात्रि अचानक उसकी मौत होने से महावत और मालिक का पूरा परिवार भी सदमे में है। अनारकली ना केवल उक्त गांव, बल्कि वर्तमान में शेखपुरा जिले के लिए भी शान की बात थी।

इसे भी पढ़ें :71 ठिकानों पर रेड, करीब पौने दो करोड़ मिले…

इसे भी पढ़ें :यूपी के बाइक चोर का पाकुड़ में हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :जिंदा पति के मर्डर केस में बीवी को हुई जेल, सदमे में गई बाप की जान… देखें

इसे भी पढ़ें :Edible Oil Price : सस्ते हो गए खाने वाले तेल, देखें…

इसे भी पढ़ें :20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :साल का आखिरी Chandran Grahan आज, यहां देखें Live Updates

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: