Ranchi : लावारिस लाशों को मुक्ति और सद्गति दिलाने के लिए जानी जाने वाली मुक्ति संस्था ने रविवार को 43 लावारिस डेड बॉडी को मुक्ति दिलाई। संस्था ने जुमार नदी के तट पर 43 लावारिस लाशों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। रविवार को दिन के उजाले में रिम्स के शीत शवगृह से 43 लावारिस शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया। यहां चिता सजाई गई और फिर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गई। सभी 43 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। परमजीत सिंह उर्फ टिंकू ने अरदास पढ़ी। संस्था द्वारा गुजरे छह साल से यह नेक काम किया जा रहा है। अबतक 1492 लावारिस लाशों को सद्गति मिली हैं।
मौके पर प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया, राहुल चौधरी, आरके गांधी, गौरी शंकर शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सुमित अग्रवाल, हरीश नागपाल, केवल किशोर, संदीप पपनेजा, पंकज खिरवाल, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया, राजेश विजयवर्गीय, राहुल चौधरी, अमित अग्रवाल, नीरज खेतान, राहुल जायसवाल, नवीन गाड़ोदिया, नरेश प्रसाद और मनोज पाठक मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : दो जिगरी दोस्तों का देवघर में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में गाड़ियां क्या पलटी, खुल गया बड़ा राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं को तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें
इसे भी पढ़ें :अगले सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :SBI ने बदला नियम, खाते से खुद कट जा रहे पैसे, जानिए कारण




