- नकारात्मक राजनीति करना उद्देश्य नहीं, विकास के लिए लगा दूंगा जी – जान : मिथिलेश ठाकुर
- 115 करोड की लागत से कदवा मोड़ से रंका तक बनेगी सड़क, छत्तीसगढ़ व यूपी की दूरी होगी कम
GARHWA : गढ़वा जिले के कदवा मोड़ से रंका तक बनने वाली 40 KM लंबी सड़क की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। कदवा मोड़ से तहले, चिनिया, रबदा होते हुए रंका मुख्य सड़क को जोड़ने वाली इस सड़क का निमार्ण लगभग 115 करोड़ की लागत से झारखंड पथ निर्माण विभाग कराएगा। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूरी कार्य शुरू किया जाएगा। यह जानकारी गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी।
विकास को मिलेगी गति
मंत्री ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से धुरकी, चिनिया, रंका, डंडई आदि प्रखंड एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश की दूरी भी इन प्रखंडों से बहुत कम हो जाएगी। इस क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। नकारात्मक राजनीति करना उनका उद्देश्य नहीं है। गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल के विकास के लिए वे अपनी जी – जान लगा देंगे। सकारात्मक विरोध का मैं स्वागत करता हूं। किसी की भी नकारात्मक राजनीति से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सड़क की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:अफगानिस्तान से भारत आने वाले ई वीजा अनिवार्य
Read more:डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, साथ जा रही नर्स ने मौके पर तोड़ा दम
Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद
Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर
Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी
Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल












