spot_img

35 पशुओं के साथ 4 तस्‍कर गिरफ्तार, 2 अवैध शराब कारोबारी भी धराए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : बुधवार को पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 35 पशुओं को भी जब्‍त किया है। वहीं अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : शराब के नशे में हैवान बना पति, पहले पीटा और फिर…

गढ़वा एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कांडी थाना के पतीला सुंडीपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बलिहारी स्थित यात्री शेड के पास से सुबह करीब 3:00 बजे 35 पशुओं के साथ चार तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। तस्‍करों के पास से एक बाइक और मोबाइल भी पुलिस जब्‍त किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान चौधरी ग्राम घुटूरवा थाना भवनाथपुर के कसम उद्दीन अंसारी, पिता सुलेमान अंसारी, आशिक हुसैन पिता जाकिर हुसैन और संतोष साहू पिता सुरेश साहू के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख

वहीं पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की, जिसमें 20 लीटर अवैध महुआ शराब, 50 बोतल देशी शराब, 28 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 80 किलो जावा महुआ, अवैध महुआ शराब भट्ठी को नष्‍ट किया। साथ ही नंदू रजवार एवं गोपाल बरई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...