कोहराम लाइव डेस्क : शराब के नशे में एक पति बना हैवान। पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर दांत से काटकर उसकी जीभ अलग कर दी। अब उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ की तहसील के भट्टा गांव में रचित रावत नाम का व्यक्ति नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी से बहस होने के बाद उसे जमकर पीटा और गला दबाने की कोशिश करने लगा। गला दबाने के बाद जब पत्नी की जुबान मुंह से बाहर निकली तो उसे अपनी दांतों से काटकर अलग कर दिया।
मुंह से खून निकलने के बाद भी उसे दया नहीं आई। निर्ममता की सारी हदें पार करते हुए आरोपी पति सुमन (पत्नी) को पीटता रहा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसे भी पढ़ें :मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।








