spot_img
spot_img
spot_img

होटल लिवाना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। होटल मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अपडेट सूचना के मुताबिक अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया है।

बुलडोजर से तोड़ी गई दीवार

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे। लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसे में हुए घायल

हादसे में होटल में रुके अंश कौशिक, कामिनी, मोना चौधरी झुलस गए। होटल के कर्मचारी श्रवण और राजकुमार भी हादसे का शिकार हो गए। राहत व बचाव कार्य के दौरान चंद्रेश यादव व प्रदीप मौर्या की हालत बिगड़ गई।

मृतकों की पहचान

1. गुरनूर आनंद, निवासी लखनऊ
2. साहिबा कौर, निवासी लखनऊ
3. मोहम्मद अमान गाजी उम्र 22 वर्ष, निवासी- कल्याणपुर, लखनऊ
4. चिया उम्र 19 वर्ष, लखनऊ

इसे भी पढ़ें :मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या

इसे भी पढ़ें :मोमोस के चक्कर में तीन बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार

इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...