Bihar : बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुये भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को DG रैंक में प्रोन्नति दी है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, 1994 बैच के IPS अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद को बिहार में पदस्थापित रहते हुये डीजी रैंक में प्रमोट किया गया है।
वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1994 बैच के ही दो अन्य अधिकारी अमित कुमार और अनुपमा नीलेकर चंद्रा को भी प्रोफार्मा प्रमोशन देते हुये अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में पदोन्नत किया गया है। इन्हें वेतनमान लेवल-16 में अपग्रेड किया गया है। सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में अनुभव और वरिष्ठता को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये IPS अफसर बने DG


इसे भी पढ़े :जैसा बोली, वैसा कर दिखाई पूनम मिश्रा, झटक लाई गोल्ड मेडल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Ranchi News : रांची में एक साथ दो घरों के बुझ गये चिराग, पसरा मातम
इसे भी पढ़े :Ranchi News : रांची में एक साथ दो घरों के बुझ गये चिराग, पसरा मातम
इसे भी पढ़े :Promotion : 39 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
इसे भी पढ़े :Ranchi Municipal Corporation: कल नहीं बिकेगा मांस-मछली-अंडा, आदेश जारी…









