रांची : राजधानी रांची के चुटिया इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 5 जोड़ों को पकड़ा है।
सभी महिला पुरुष को हिरासत में लेकर चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है। यह धंधा एक किराए के घर में गुप्त तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की। जिसमें 5 जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा।










