GIRIDIH : शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग एक बारात से रात में वापस घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह घटना घटी।
घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित महेशमुंडा-गिरिडीह मेन रोड स्थित बाघरा के पास घटी। दुर्घटना के बाद आवाज सुन आस-पास के लोग वहां जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की पहचान मोतिलेदा पंचायत के बरमसिया निवासी अशोक राणा (35) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक








