Bhagalpur : भागलपुर में चयनित 3 हजार 760 शिक्षकों को मंगलवार को अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया। साथ ही प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित कर दिये गये। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आज 1957 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्र देने के समय हम लोगों ने कई कमरे बना रखे थे। ताकि किसी शिक्षक को परेशानी ना हो। पहले अभिभावकों की भीड़ काफी हो गई थी। अभिभावकों की भीड़ हटते ही सारा कुछ सही हो गया और शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने में आसानी हुई।
सभी शिक्षक संतुष्ट और काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। उच्च माध्यमिक के शिक्षकों को इंटरस्तरीय जिला स्कूल में अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया। वहीं माध्यमिक शिक्षकों को नव स्थापित जिला स्कूल में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि प्राथमिक शिक्षकों को राजकीय बालिका हाई स्कूल में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। हर केंद्र पर विषयवार कमरे और रोल नंबर लिखे हुए थे। ताकि किसी भी नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र लेने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जो नियोजित शिक्षक हैं, उन्हें 30 नवंबर तक आवंटित स्कूल में हर हाल में ज्वाइन कर लेना है। जबकि जो नवनियुक्त शिक्षक हैं उन्हें अब तक आवंटित किए गए स्कूल में ज्वाइनिंग करना है। नहीं तो उनकी चयन प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पत्र भी जारी कर दिया गया है। वही नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों में खासा उल्लास देखा गया।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे बोकारो…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो










