Bihar : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 34 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में नौकरी, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और खेल से जुड़े कई अहम फैसले लिये गये। CM की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को मंजूरी मिल गई है। मधुबनी, गोरौल, शाम्हों, इमामगंज, अधौरा, कटोरिया, असरगंज और चकाई में नये डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इन कॉलेजों के लिए 526 पद स्वीकृत हुये हैं, जिनमें 422 शिक्षक और 104 गैर-शिक्षक पद शामिल हैं। सरकारी नौकरियों को लेकर सरकार ने फिर एक बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास विभाग में 663 पद, महाधिवक्ता कार्यालय में 40 पद, पशु चिकित्सा सेवाओं में 2159 पदों का पुनर्गठन किया जायेगा। वहीं मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, भागलपुर और सहरसा में हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। सीतामढ़ी के मुनौरा धाम मंदिर निर्माण के लिए नोएडा की रिसर्च डिजाइन एसोसिएट्स को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी करेगा। इस आयोजन के लिए 119.04 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। यह आयोजन राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय मंच देगा।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों रुपये निकल गये, पर सबकुछ आंखों से ओझल…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में पहली हाई सिक्योरिटी जेल, गृह सचिव ने किया निरीक्षण
इसे भी पढ़ें :पंचायत सचिव निलंबित, मुखिया पर भी गिरी गाज
इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद
इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…
इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो







