spot_img

झारखंड में पहली हाई सिक्योरिटी जेल, गृह सचिव ने किया निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में झारखंड की पहली हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण ज़ोरों पर है। आज राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल ने इस निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया। उनके साथ कारा महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल, DC नैंसी सहाय, SP अरविंद कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह विशेष जेल हार्डकोर उग्रवादियों और खतरनाक अपराधियों के लिए बनाई जा रही है, जहां अत्याधुनिक सुरक्षा इंतज़ाम होंगे। करीब 18.20 एकड़ क्षेत्र में 87 करोड़ 66 लाख की लागत से बन रही इस जेल में 280 कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी। जेल की खास बात यह है कि कैदियों के सेल में बिजली का पॉइंट नहीं होगा, जिससे निगरानी और कड़ी की जायेगी। जेल में वॉच टावर, 50 बेड वाला बैरक, अस्पताल, आवासीय भवन, अग्निशमन यंत्र, वर्षा जल संचयन और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली जैसी व्यवस्थायें होंगी। इसके अलावा गृह सचिव ने हजारीबाग के खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्यायें जानी और रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...