kohramlive desk : इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) में 337 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए हाईस्कूल से लेकर पीएचडी डिग्री वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, 14 मई तक जारी रहेगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : #DM हुए कोरोना संक्रमित, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर पीएचडी होल्डर तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। ऐसे में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 28 साल और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें :#Pakistan में #Facebook व #Whatsapp पर लगा बैन, जानें वजह
आवेदन शुल्क
- साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर-300 रुपए
- स्टाइपेंडियरी ट्रेनी-200 रुपए
- अन्य पोस्ट-100 रुपए
- एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिलाएं-कोई फीस नहीं
इसे भी पढ़ें :कोरोना का कहर : @CBSE के बाद #ICSE और #ISC बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
इस प्रकार करें आवेदन
सभी पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च की ऑफिशियल वेबसाइट www.igcar.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।






