जयपुर: देश भर में कोरोना के बढ़ते कहर के बाद वैक्सीनेशन अभियान भी ज़ोरों शोरों से चल रहा है। इसी बीच कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने की भी खबर भी सामने आई है। इसी बीच एक बड़ी खबर जयपुर से आ रही है। बताया जा रहा है की सरकारी अस्पताल कांवटिया में कोल्ड स्टोरेज से वैक्सीन सेंटर तक ले जाते वक्त 32 वायल चोरी हो गई है. को-वैक्सीन की एक वायल में 10 डोज होती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर के कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक ने अब पुलिस थाने में मुक़दमा दर्ज कराया है।
जयपुर में कोरोना वैक्सीन ख़त्म हो गया है और वैक्सीनेशन का काम बंद कर दिया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि अस्पताल ने अपने लोगों को वैक्सीन लगाकर स्टॉक में कमी दिखाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
राजस्थान में 24 घंटे में 5 हजार नए केस
आपको बता दें कि राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. यहां पिछले 24 घंटों में 5 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं 28 लोगों की मौत हो गई। मौत के ये आंकड़े डराने वाले हैं। क्योंकि ये पहला मौका है, जब कोरोना संक्रमण की वजह से एक दिन में इतने लोगों की जान गई है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट






