spot_img
spot_img
spot_img

चरवाहे के साथ 30 भेड़ों का बेरहमी से कत्ल, देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (NityaNand Dubey) : जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक भेड़ चराने वाले शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, उसका एक साथी जख्मी हो गया। इतना ही नहीं उसके 30 भेड़ों को भी मौत के घाट उतार दिया। जख्मी शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार की देर रात को कांडी थाना क्षेत्र के भरतपहाड़ी और मझिआंव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में अंजाम दिया गया।
मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के पखनाहा गांव निवासी 63 साल के सरयु पाल के रूप में गई है। वहीं, जख्मी का नाम प्रभु पाल (65 वर्ष) है। वह भी उसी गांव का रहने वाला है।

आसापास के लोगों के अनुसार मंगलवार की रात आठ से दस अपराधियों ने दोनों चरवाहों को भेड़ सहित घेर लिया था। उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया। बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों की नजर मृत और जख्मी चरवाहों पर पड़ी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाने के साथ ही कांडी व मझिआंव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर एसडीपीओ अधव कुमार यादव, इंस्पेक्टर संजय खाखा, कांडी थानेदार फैज रब्बानी, मझिआंव थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मी कैंप कर घटना की छानबीन में जुटे हैं। गढ़वा पुलिस कप्तान अंजनी कुमार झा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरकफ्त में होंगे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में गढ़वा SDO, अवैध ईंट भट्ठों का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : बाप के ऑफिस के टॉयलेट में मिली बेटी की लाश, जानिये क्‍या है मामला…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : AIIMS में लालू एडमिट होंगे या नहीं, रिपोर्ट से होगा फैसला

इसे भी पढ़ें : High Alert पर पूरी दिल्ली, जानिये किसने दी ब्लास्ट की धमकी

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...