बम से उड़े हाथ से खुल गया मुखिया की हत्या के पीछे का राज, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (JAY): खबरी लाल से पुलिस को पक्‍की सूचना यह मिली कि अगर वह तारुल शेख तक पहुंच गये तो मुखिया कौशर अली और उसकी मासूम बेटी की हत्‍या के पीछे छुपे राज खुद-ब-खुद खुल जाएगा। तारूल अभी बंगाल के फरक्‍का में है। उसका एक हाथ बम से डैमेज हो गया है। वह अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस ने फिल्डिंग सेट कर तारूल शेख को धर दबोचा। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुये पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि कैसे उन लोगों ने बीते 20 दिसंबर को पाकुड़ के पहलवानतला पुलिया के पास मणिकापाड़ा के मुखिया कौशल अली और उसकी मासूम बेटी को बम से उड़ा दिया था। कौशर को चाकू से गोदा भी गया था। पहले मुखिया की स्‍कॉर्पियो गाड़ी पर कई बम फेंके गये। गाड़ी के अंदर मुखिया का पूरा परिवार था। सभी जख्‍मी हो गये। बदमाशों ने बमबाजी में जख्‍मी मुखिया को गाड़ी के अंदर से खींचकर उसपर दनादन चाकू से कई वार कर उसके प्राण ले लिये। वहीं मासूम बेटी की भी जान ले ली। गिरफ्तार तारूल ने इस कांड में शामिल अपने सभी साथियों के नाम और उसके ठिकाने के बारे में सबकुछ बता दिया है। वहीं इस कांड के किंगपिन के बारे में भी सारे राज उगल दिये। सुनें क्‍या बोले पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दनन…

Read More :केजरीवाल सरकार का ऐलान, कल से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू

Read More :नहीं धराता तो खलारी में क्‍या हो जाता, देखें वीडियो

Read More :कार में बना रखा था गुप्‍त तहखाना, खुला तो उड़े पुलिस के होश, देखें वीडियो

Read More :15 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस!, 3 महीने में कमाएं 3 लाख, जानिए कैसे

Read More :मैनेज कर चल रहा था गोरखधंधा, देखें वीडियो

Read More : OMICRON EFFECT: 31 जनवरी तक धारा-144 लागू करने का आदेश जारी

Read More :36 घंटे में तीसरा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर

Read More :स्कार्पियो में लाद कर ले जा रहे थे नशे का सामान, पुलिस झांकी तो दंग रह गई…

Read More :डेढ़ साल बाद खून का बदला खून… देखें वीडियो

Read More :डॉन की हत्या के मोस्ट वांटेड को बीच सड़क पर गोलियों से भूना

Read More :भाई को लाने गया था गुमला, लौटते वक्त मची चीख-पुकार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...