बरेली : एक ही कमरे में पति-पत्नी और 4 माह की बच्ची की लाश मिली। घर में कमरे के अंदर तीन लोगों की लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मौके से कई सबूत इकट्ठा किये। मृतकों के घरवालों ने हत्या की आशंका जतायी है। वहीं मृतकों के गले में मिले निशान को देखकर पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। यह सनसनीखेज मामला यूपी के बरेली में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से सामने आया है। मृतक की पहचान रामप्रकाश, उसकी पत्नी और 4 माह की बच्ची के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंचे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मृतकों के गले में जिस तरह से निशान है, उससे आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद से सबकुछ साफ हो जायेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
मृतक रामप्रकाश के परिजनों की मानें तो हर बार की तरह रामप्रकाश सुबह उठकर कमरे से बाहर नहीं आए। परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका से डरे परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया। उनकी मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो सबके होश उड़ गये। देखा तीनों लोगों की लाश कमरे में पड़ी थी। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं।
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : जोश दूल्हे पर पड़ गया भारी, शादी से पहले पहुंचे हवालात, जानिये कैसे…
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों












