kohramlive desk : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर बहाली होगी। बहुत जल्द यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का जिम्मा संभालने वाली एग्जाम एजेंसी के चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनियों को आवेदन के लिए 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है।
यहां जानें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती
– यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
– पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी।
– आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
– परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
-उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश














