- 25% ज्यादा दाम पर अपने शेयर वापस खरीदेगी इंफोसिस
KOHRAMLIVE DESK : सर्विस देने के मामले में इस पर्ष IT सेक्टर में तेजी की स्थिति है। दिग्गज IT कंपनी TCS के बाद अब इंफोसिस इस फाइनेंशियल ईयर यानी वर्ष 2021-22 में 26 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देगी। कंपनी को जनवरी से मार्च के दौरान 5,074 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…
9200 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का प्रस्ताव मंजूर
इंफोसिस के बोर्ड ने 9200 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया है। बायबैक में एक शेयर की कीमत 1750 रुपए तय है। कंपनी का रेवेन्यू भी 26,311 करोड़ रुपये रहा। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक मार्च 2021 तक इंफोसिस में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 12.95% रही।
इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं
नौकरी पाने वालों में 24 हजार होंगे इंडियन
इंफोसिस जिन 26 हजार फ्रैशर्स को नौकरी देगी, उनमें से 24 हजार लोग भारत से जबकि 2 हजार विदेशों से लिए जाएंगे। पिछले फाइनेंशियर ईयर (2020-21) के दौरान कंपनी ने 21 हजार फ्रेशर्स को नौकरी दी थी।
इसे भी पढ़ें :विधानसभा में #CORONA BLAST, 19 स्टाफ हुए संक्रमित
शेयर नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, निवेश की सलाह
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया के मुताबिक इंफोसिस के नतीजे अच्छे हैं। कंपनी ने 1750 रुपए पर शेयर बायबैक करने की घोषणा की है, जो मौजूदा स्तर से करीब 25% ज्यादा है। नतीजे और बोर्ड की कमेंट्री का शेयर पर पॉजिटिव इंपैक्ट रहेगा।






