एक साथ 25 लोगों की चली गई जान… देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी। सभी लोग तालाब में डूब गये। चीख पुकार मच गई। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोगों की घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर एसपी कानपुर आउटर समेत छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तालाब से निकालकर भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में कई को हैलट भेजा गया है। घटना यूपी के कानपुर जिले की है। SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं।

इन लोगों की हुई मौत 

मिथलेश पत्नी रामसजीवन, केशकली पत्नी देशराज, किरन पुत्री शिवनारायण, पारूल पुत्री रामाधर, अंजली पुत्री रामसजीवन, रामजानकी पत्नी छिद्दू, लीलावती पत्नी, रामदुलारे, गुड़ियां पत्नी संजय, तारा देवी पत्नी टिल्लू, अनिता देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह, सान्वी पुत्री कल्लू, शिवम पुत्र कल्लू, नेहा पुत्री सुंदरलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे, ऊषा पत्नी ब्रजलाल, गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह, रोहित पुत्र राम दुलारे, रवी पुत्र शिवराम, जयदेवी पत्नी शिवराम, मायावती पत्नी रामबाबू, सुनीता पत्नी प्रहलाद, शिवानी पुत्री रामखिलावन, फूलमती पत्नी सियाराम, रानी पत्नी रामशंकर, राजू निषाद।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी उन्नाव जिले के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे। वापस लौटते समय घाटमपुर के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।जानकारी के अनुसार, कोरथा के रहने वाले राजू अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन चार जो लोग कूद गए, वो ही बचे हैं। बाकी लोग दबे हुए हैं। हादसे में माता-पिता और जिस बच्चे का मुंडन था, उनकी भी मौत हो गई है।

सीएम योगी ने जताया दुख 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने कानपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को रुपये दो लाख की एवं गंभीर घायलों को रुपये पचास हज़ार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को मौक़े पे जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश गए हैं।

इसे भी पढ़ें :RBI का बड़ा फैसला : आज से बदल जायेगा Credit-Debit Card Payment System

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...