बेंगाबाद (गिरिडीह) : बेंगाबाद के चितमाडीह गांव में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह ग्रामीणों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। वह अचेतावस्था में पड़ा था। उसके पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी। पास जाकर जब लोगों ने देखा तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान बेंगाबाद के तिवारीपहरी गांव निवासी दुखी मियां के रूप की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
Read More : झारखंड ने खोया एक और पत्रकार, पंखुरी सिंह का निधन
Read More : #Bengal में कल से 30 मई तक #Lockdown, जाने क्या रहेगा बंद और खुला…
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। रात को घर के लोगों के साथ खाना खाकर सोये थे। सुबह उठे तो वे घर पर नहीं थे। ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनका शव खेत में पड़ा हुआ है।














