- पिता के सामने उसके बेटे और अपनी बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला
UP : बेटी के गलत रिश्ते से नाराज पिता ने अपना आपा खो दिया। बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर मौके से फरार हो गया। इससे भी दर्दनाक बात यह रही कि हत्यारे पिता ने प्रेमी के पिता के सामने उसके बेटे की हत्या की और वह कुछ कर भी नहीं सका। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई। घटना यूपी के कानपूर के घाटमपुर इलाके की है।
Read More : #Bengal में कल से 30 मई तक #Lockdown, जाने क्या रहेगा बंद और खुला…
बेटी को समझाने से नहीं पड़ा फर्क
विरहानपुर गांव में रहने वाली एक लड़की मोहल्ले के ही एक लड़के से प्यार करती थी। उनके इस प्रेम प्रसंग के बारे में पूरे गांव को पता था। लड़की के पिता शिवहरे को इसकी भनक लगी तो उसने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों प्रेमियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। सुबह लड़की घर में अकेले थी तभी लड़का उससे मिलने पहुंच गया,लेकिन इसकी सूचना किसी तरह लड़की के घरवालों को हो गई।
Read More :इजराइली सेना का कर रहे थे विरोध, गोलीबारी में मारे गए 11 फिलीस्तीनी
भाइयों के साथ घर में घुसा पिता और कर दिया कत्ल
लड़की का पिता अपने भाइयों के साथ घर में घुस गया, फिर उसने दोनों को मारना शुरू कर दिया। लड़के की चीख सुनकर उसका पिता दौड़कर आया, लेकिन लड़की के घरवालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। आखिर लड़के के पिता के सामने ही लड़की और उसके प्रेमी को लड़की के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारा पिता शिवहरे अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया।
Read More :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)










