spot_img

15 चोरों की निशानदेही पर मिले 24 बाइक

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची पुलिस ने बड़े बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुये 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर 24 चोरी की बाइक मिले। जिनकी अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये है। गिरोह में शामिल चोरों की फितरत यह थी कि वो पहले से कस्टमर सेट कर लिया करते थे, फिर बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को होटल में रखवाकर गिरवी रखते और पैसे के बदले धमकाकर वापस ले लेते। बाइक चोरी के बाद इसे औने-पौने दाम पर बेचकर आपस में पैसा बांटते थे। गिरोह में 15-20 अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो अलग-अलग टीम बनाकर चोरी की घटना अंजाम देते थे। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक चोरों को पकड़ा।पकड़े गये गिरोह ने रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 40-50 मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। बरामद 22 बाइक से कुल 19 कांडों का उद्भेदन हुआ है, जिसमें नामकुम, सुखदेवनगर, चुटिया, टाटीसिलवे, रातू, बरियातू, अनगड़ा और खरसीदाग थाना क्षेत्र शामिल हैं। पकड़े गये बदमाशों के नाम रूपेश कुमार सिंह, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण कुमार महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लीन्टन कच्छप, रोहित सईस, विनोद महतो, सत्यम महतो, जयदेव महतो, करण गोस्वामी एवं मनोज उरांव बताये गये।

इसे भी पढ़े : घाटशिला उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार… जानें कौन

इसे भी पढ़े : रांची में दिनदहाड़े कारोबारी पर अंधाधुंध फा’यरिंग

इसे भी पढ़े : नहीं रहें ‘महाभारत के कर्ण’

इसे भी पढ़े : जदयू की पहली लिस्ट में 3 बाहुबली, 6 मंत्री समेत 57 नाम शामिल… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC ने दिये दो और मौके… देखें वीडियो

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष...

कल भारी बारिश, स्कूल-आंगनबाड़ी सब बंद…

Kohramlive : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग...

डोरंडा में नवविवाहिता की मौ’त, सनसनी

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में...