हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Date:

spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर है। बीती रात तेरह माईल के पास कोयला ढुलाई में लगे दो हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चश्मदीदों के मुताबिक तीन बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। आते ही उन्होंने करीब सात राउंड गोलियां दाग दीं। चालक किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से हाईवा के शीशे तक तोड़ दिए। वारदात के बाद अपराधी मौके पर “प्रिंस खान K.S.S.” लिखा पर्चा छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने पर्चा जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 22 अप्रैल 2026 को भी इसी इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला ढुलाई कर रहे एक हाईवा में आग लगा दी थी। घटना के बाद परियोजना प्रबंधन ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रबंधन ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। पुलिस से जल्द कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...