जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ 22 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई। एसपी और इलाके के डीएसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 22 आरोपियों में से 17 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्स में इलाज कराने आया कैदी फरार
वहीं आरोपियों के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। परिजनों का कहना है कि युवती ने युवकों पर झूठा आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भेजा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…












