Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। दरअसल सड़क से दो कारों के नाले में पलट जाने से यह हादसा हुआ। डोडा जिले के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि छह घंटे के अंदर डोडा-भद्रवाह मार्ग पर हुए दो सड़क हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं।
पहले हादसे में 4 लोगों की मौत
एसएसपी ने कहा कि गलगंधर के पास नीरू नदी में एक कार सुबह करीब साढ़े छह बजे 400 फुट नीचे पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शिवा गांव निवासी सत्या देवी, सतीशा देवी, विक्रम सिंह और लाख राज के रूप में हुई है। ये लोग शादी में शामिल होने भद्रवाह जा रहे थे।
दूसरे हादसे में दो की मौत
इससे पहले हादसे के घटनास्थल से दो किमी दूर मुगल मार्केट में एक और कार 300 फुट नीचे नदी में गिर गई थी। दोनों हादसों में मौके पर पहुंचे एसएसपी ने दुर्घटना सुबह करीब 12.30 बजे हुई और तंगगोरना-भद्रवाह के सज्जाद अहमद और हिमोटे-भद्रवाह के रविंदर कुमार के शव कार से बरामद किए गए। पीयूष कुमार को गंभीर हालत में बचा लिया गया है।
इसे भी पढ़ें :मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :मोमोस के चक्कर में तीन बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…








