spot_img

चमोली हादसा : 12 और शव मिले, मरने वालों की संख्‍या हुई 50

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चमोली : चमोली में ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मृतकों की संख्‍या बढ़कर 50 हो गई है। सात फरवरी को हुए हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तपोवन सुरंग 11 शव बरामद हुए और एक शव रैणी गांव से बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात : तीन रेसलिंग कोच और दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्‍या

चमोली की जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया था कि एनटीपीसी टनल में खुदाई का काम जारी है। शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया था। यहां काम कर रहे लोगों में लापता 204 लोगों में से 38 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।

इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर दारोगा और जमादारों का तबादला, जानिए कौन कहां गए

रविवार को भी टनल से मलबा और कीचड़ हटाने का काम जारी है। राहत कार्य के दौरान आज पांच शव बरामद किए गए। अब भी कुछ लोगों के टनल में फंसे होने की आशंका है। उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आईटीबीपी वहां राहत कैंप लगाए है और लोगों को जरूरी चीजें मुहैया करा रही है।

इसे भी पढ़ें : अश्लील कंटेंट देखा तो खैर नहीं, UP पुलिस ने तैयार किया डिजिटल चक्रव्यू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...